भ्रमण 2025

कक्षा 4थी व 5वीं की छात्राओं का शैक्षणिक भ्रमण

प्रतिभास्थली ज्ञानोदय विद्यापीठ की कक्षा 4 एवं 5 की छात्राओं को दिनांक 21 नवम्बर 2025 को शैक्षणिक भ्रमण के अंतर्गत देवगढ़, जहाजपुर एवं जाखलोन पम्प कैनाल का अवलोकन कराने ले जाया गया। इस भ्रमण का उद्देश्य छात्राओं को पुस्तकीय ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक एवं वास्तविक अनुभव प्रदान करना था।

भ्रमण के दौरान छात्राओं ने देवगढ़ के ऐतिहासिक व प्राकृतिक महत्व के बारे में जाना। जहाजपुर क्षेत्र में उन्होंने स्थानीय भौगोलिक संरचना और विकास कार्यों को नज़दीक से देखा। जाखलोन पम्प कैनाल में जल आपूर्ति प्रणाली, सिंचाई व्यवस्था तथा जल संरक्षण के महत्व की जानकारी दी गई, जिसे छात्राओं ने बड़े उत्साह और जिज्ञासा के साथ समझा।

कक्षा 6वीं की छात्राओं का शैक्षणिक भ्रमण

प्रतिभास्थली ज्ञानोदय विद्यापीठ की कक्षा 6 की छात्राएं को दिनांक 21 नवम्बर 2025 को शैक्षणिक भ्रमण के अंतर्गत ओरछा एवं झाँसी के ऐतिहासिक स्थलों के अवलोकन हेतु गईं। इस भ्रमण का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को भारत की गौरवशाली इतिहास, संस्कृति एवं विरासत से प्रत्यक्ष रूप से परिचित कराना था।

ओरछा में छात्राओं ने ओरछा किला, रामराजा मंदिर, कंचन घाट एवं चतुर्भुज मंदिर का भ्रमण किया। इन स्थलों के माध्यम से उन्हें बुंदेलखंड के इतिहास, स्थापत्य कला एवं धार्मिक परंपराओं की महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई। रामराजा मंदिर की अनूठी परंपरा और कंचन घाट की प्राकृतिक सुंदरता ने छात्राओं को विशेष रूप से आकर्षित किया।

इसके पश्चात छात्राएं झाँसी पहुँचीं, जहाँ उन्होंने झाँसी के किले का अवलोकन किया। किले में आयोजित लाइट एंड साउंड शो के माध्यम से छात्राओं ने रानी लक्ष्मीबाई के शौर्य, बलिदान और स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास को जीवंत रूप में जाना, जिससे उनमें देशभक्ति की भावना और अधिक प्रबल हुई।

कक्षा 7वीं की छात्राओं का शैक्षणिक भ्रमण

प्रतिभास्थली ज्ञानोदय विद्यापीठ की कक्षा 7 की छात्राओं को दिनांक 21 नवम्बर 2025  को शैक्षणिक भ्रमण के अंतर्गत ग्वालियर के प्रमुख ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं वैज्ञानिक महत्व के स्थलों का भ्रमण किया। इस भ्रमण का उद्देश्य छात्राओं को इतिहास, भू-विज्ञान एवं सांस्कृतिक विरासत की प्रत्यक्ष जानकारी देना था।

भ्रमण के दौरान छात्राओं ने गोपाचल पर्वत का अवलोकन किया, जहाँ स्थित प्राचीन जैन प्रतिमाओं एवं शिल्पकला ने उन्हें विशेष रूप से प्रभावित किया। इसके पश्चात छात्राओं ने जयविलास पैलेस स्थित जियो साइंस म्यूज़ियम (Geo Science Museum) का भ्रमण किया, जहाँ उन्हें पृथ्वी की संरचना, खनिज, शिलाएँ एवं भू-विज्ञान से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई।

इसके अलावा छात्राओं ने स्वर्ण मंदिर, ग्वालियर के दर्शन किए, जहाँ उन्हें धार्मिक सहिष्णुता, शांति एवं आध्यात्मिक मूल्यों का अनुभव हुआ। शिक्षिकाओं द्वारा प्रत्येक स्थल के ऐतिहासिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक महत्व को सरल भाषा में समझाया गया।

पूरे भ्रमण के दौरान छात्राओं ने अनुशासन, जिज्ञासा एवं उत्साह का परिचय दिया।

कक्षा 8वीं की छात्राओं का शैक्षणिक भ्रमण

प्रतिभास्थली ज्ञानोदय विद्यापीठ की कक्षा 8 की छात्राओं को दिनांक 21 नवम्बर 2025  को शैक्षणिक भ्रमण के अंतर्गत भोपाल के प्रमुख शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं राष्ट्रीय महत्व के स्थलों का भ्रमण किया। इस भ्रमण का उद्देश्य छात्राओं को ज्ञान को व्यवहारिक रूप से समझने का अवसर प्रदान करना था।

भ्रमण के दौरान छात्राओं ने पीपल्स मॉल, शौर्य स्मारक, मध्यप्रदेश विधानसभा, जनजातीय संग्रहालय, आंचलिक विज्ञान केंद्र एवं समगढ़ का अवलोकन किया। शौर्य स्मारक में छात्राओं को भारतीय सैनिकों के पराक्रम एवं बलिदान की जानकारी मिली, जिससे उनमें देशभक्ति की भावना जागृत हुई।

मध्यप्रदेश विधानसभा में छात्राओं ने लोकतांत्रिक व्यवस्था और शासन प्रणाली को नज़दीक से समझा। जनजातीय संग्रहालय में उन्होंने मध्यप्रदेश की जनजातीय संस्कृति, परंपराओं एवं जीवनशैली के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की। आंचलिक विज्ञान केंद्र में विभिन्न वैज्ञानिक प्रयोगों और मॉडलों ने छात्राओं की वैज्ञानिक सोच को प्रोत्साहित किया।

समगढ़ के ऐतिहासिक महत्व से भी छात्राएं परिचित हुईं। शिक्षिकाओं द्वारा प्रत्येक स्थल की उपयोगिता को सरल एवं रोचक ढंग से समझाया गया। पूरे भ्रमण के दौरान छात्राओं ने अनुशासन, उत्साह एवं जिज्ञासा का परिचय दिया।

कक्षा 9वीं की छात्राओं का शैक्षणिक भ्रमण

प्रतिभास्थली ज्ञानोदय विद्यापीठ की कक्षा 9 की छात्राओं को दिनांक 24 नवम्बर 2025  को शैक्षणिक भ्रमण के अंतर्गत मुंबई, पुणे, मांगीतुंगी, कुन्थलगिरी, कचनेर एवं एलोरा की गुफाओं का भ्रमण किया। इस भ्रमण का उद्देश्य छात्राओं को ऐतिहासिक, धार्मिक, सांस्कृतिक तथा आधुनिक विकास से प्रत्यक्ष रूप से परिचित कराना था।

भ्रमण के दौरान छात्राओं ने मुंबई में महानगर की जीवनशैली, औद्योगिक विकास एवं आधुनिक संरचनाओं को देखा। पुणे में उन्हें शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक महत्व के विषय में जानकारी प्राप्त हुई।
मांगीतुंगी, कुन्थलगिरी एवं कचनेर जैसे प्रमुख जैन तीर्थ स्थलों के दर्शन से छात्राओं को आध्यात्मिक शांति, अनुशासन एवं नैतिक मूल्यों की प्रेरणा मिली।

इसके पश्चात छात्राओं ने एलोरा की गुफाओं का अवलोकन किया, जहाँ उन्हें प्राचीन भारतीय स्थापत्य कला, शिल्पकौशल एवं ऐतिहासिक धरोहर की अद्भुत झलक देखने को मिली। इन गुफाओं की विशालता और कलात्मकता ने छात्राओं को विशेष रूप से प्रभावित किया।

कक्षा १0वीं की छात्राओं का शैक्षणिक भ्रमण

प्रतिभास्थली ज्ञानोदय विद्यापीठ की कक्षा 10 की छात्राओं को दिनांक 2 दिसम्बर 2025  को शैक्षणिक भ्रमण के अंतर्गत मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध पर्वतीय स्थल पचमढ़ी का भ्रमण किया। इस भ्रमण का उद्देश्य छात्राओं को प्राकृतिक सौंदर्य, भौगोलिक संरचना, ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक धरोहर से प्रत्यक्ष रूप से परिचित कराना था।

भ्रमण के दौरान छात्राओं ने पांडव गुफाएं एवं जटाशंकर गुफा का अवलोकन किया, जहाँ उन्हें पौराणिक मान्यताओं तथा प्राकृतिक शैल-रचनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त हुई। प्रियदर्शनी प्वाइंट (फोर्साइथ प्वाइंट) से प्राकृतिक दृश्यों का अवलोकन कर छात्राएं अत्यंत रोमांचित हुईं। इसके पश्चात उन्होंने धूपगढ़, जो पचमढ़ी की सबसे ऊँची चोटी है, का भ्रमण किया।

छात्राओं ने बी फॉल्स, रजत प्रपात (सिल्वर फॉल) तथा हंडी खोह (ग्रीन वैली) जैसे प्राकृतिक जलप्रपातों एवं घाटियों की सुंदरता को नज़दीक से देखा और पर्यावरण संरक्षण के महत्व को समझा। बाइसन लॉज म्यूजियम में उन्हें पचमढ़ी के इतिहास, जैव विविधता एवं आदिवासी जीवन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

कक्षा ११वीं की छात्राओं का शैक्षणिक भ्रमण

कक्षा ११वीं की छात्राओं को उनकी वार्षिक परीक्षा संपन्न होने के उपरान्त तनावमुक्त करने के लिए भारत देश की राजधानी दिल्ली ले जाया गया। जहाँ उन्होंने भारत द्वार, कुतुबमीनार, राष्ट्रपति भवन, अमृत उद्यान, अक्षरधाम मंदिर को प्रत्यक्ष देखकर इतिहास की यादों को ताजा किया।