दक्षिण भ्रमण 2024
कक्षा 9 वीं की 40 छात्राओं की दक्षिण यात्रा 13 नवम्बर 2024 को ललितपुर से प्रारम्भ होकर 23 नवम्बर गोमटेश्वर जाकर पूर्ण हुई। यात्रा के दौरान छात्राओं ने हैदराबाद में रामोजी फिल्म सिटी, विज्ञान केंद्र, बैंगलोर में विश्वेश्वरैया संग्रहालय, बीजापुर में गोल गुम्बज, मैसूर, सदलगा (आचार्यश्री जी का जन्मस्थान) जैसे स्थानों का भ्रमण किया। छात्राओं के शैक्षिक, धार्मिक, मनोरंजनात्मक, ऐतिहासिक और आध्यात्मिक सभी पक्षों का विकास हुआ।
युग दृष्टा आचार्य भगवंत गुरुवर विद्यासागर जी की अद्वितीय साधना एवं विश्व पर उनकी सीमातीत करुणा की अभिव्यक्ति हैं, “प्रतिभास्थली ज्ञानोदय विद्यापीठ“।
जहाँ संस्कार एवं संस्कृति के गवाक्ष से कन्या रूपी बीज के उत्थान की अनगिनत संभावनाओं को समयोचित खाद पानी देकर उन्हें वटवृक्ष का रूप देने का अदभुततम प्रयोग किया जाता हैं।
प्रतिभास्थली ज्ञानोदय विद्यापीठ
दयोदय पशु संरक्षण केन्द्र (गौशाला)
ग्राम- मसोरा खुर्द, ज़िला- ललितपुर (उ. प्र.) 284403