यहाँ बालकेंद्रित, सकारात्मक, तनावमुक्त उनके जीवन में हल्के से स्पर्श करती हुई शिक्षा को प्रदान करती है। जो नवीनता में ढली है CBSE बोर्ड के माध्यम से वर्तमान युग की शिक्षा को उर्ध्वमुखी बनाने, उनका जीवन स्वाश्रित बनाने 72 कलाओं का प्रशिक्षण देती हैं। उनमे प्रमुख है-वाक् कला (अंग्रेजी, हिंदी, संस्कृत) और (योग, प्राणायाम, एरोविक्स) हस्तशिल्प कला (हथकरघा, मिट्टी बर्तन प्रशिक्षण ) तथा प्रकांड विदुषियों द्वारा गणित, विज्ञान आदि विषयों के गर्भ को प्रयोग द्वारा सिखाकर उन्हें अनुभूति की कसौटी पर तराशते हैं। साथ ही आध्यात्मिकता, नैतिकता को प्रमुख उद्देश्य लेकर संस्कारित किया जाता है।
यहाँ विविध प्रतियोगी परीक्षाओं का प्रशिक्षण भी दिया जाता है। यहाँ की शिक्षा योग-प्रयोग, अनुभव-अनुभूति तथा जीवनोपयोगी पर आधारित है।
युग दृष्टा आचार्य भगवंत गुरुवर विद्यासागर जी की अद्वितीय साधना एवं विश्व पर उनकी सीमातीत करुणा की अभिव्यक्ति हैं, “प्रतिभास्थली ज्ञानोदय विद्यापीठ“।
जहाँ संस्कार एवं संस्कृति के गवाक्ष से कन्या रूपी बीज के उत्थान की अनगिनत संभावनाओं को समयोचित खाद पानी देकर उन्हें वटवृक्ष का रूप देने का अदभुततम प्रयोग किया जाता हैं।
प्रतिभास्थली ज्ञानोदय विद्यापीठ
दयोदय पशु संरक्षण केन्द्र (गौशाला)
ग्राम- मसोरा खुर्द, ज़िला- ललितपुर (उ. प्र.) 284403