संगीत

भारतीय संगीत में दिव्यशक्ति है। संगीत, कला की सबसे खूबसूरत कृतियों में से एक है। सकारात्मक और उत्तम जीवन जीने के लिए अपने भीतर से जुड़ना एक आवश्यक कारक है। अपने अंदर की गहराई तक जाने और खुद से जुड़ने का सबसे अच्छा तरीका है ”संगीत”।
प्रतिभास्थली में छात्राएँ सुर-ताल को पुनर्जीवित कर समस्त विश्व में इसका शंखनाद करती हैं। भारतीय संगीत के रागों में अद्भुत् गति है, जो सीधे आध्यात्मिक आत्मरंध्र को खोलती है। सम्पूर्ण वातावरण में पवित्रता, दिव्यता एवं मांगलिकता फैल जाती है।