गुजरात भ्रमण 2023

कक्षा ९वीं की छात्राओं की शैक्षिणिक भ्रमण यात्रा का शुभारम्भ अहमदाबाद के अक्षरधाम मंदिर से हुआ। इसके बाद छात्राओं ने प्राचीन हड़प्पा सभ्यता के लोथल बंदरगाह एवं घोघा समुद्र और पालिताना जैसे ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण किया। अपने अटल इरादों से भगवान नेमिनाथ की निर्वाणस्थली और राजुल की वैराग्यभूमि गिरनार पर्वत की चारों टोंक की कठिन चढ़ाई भक्ति और आनंद के साथ संपन्न की। इसके बाद जूनागढ़ में सोमनाथ मंदिर तथा चिड़ियाघर का भ्रमण किया।
जहाँ एक ओर अद्वितीय राष्ट्रीय स्मारक वन्दे मातरम, भारत-पाकिस्तान सीमा नाडाबेट, स्टैच्यू ऑफ यूनिटी जैसे स्थलों ने इस यात्रा में देशभक्ति का संचार किया तो वहीं दूसरी ओर विज्ञान केंद्र में छात्राओं को ज्ञानवर्धन का अवसर मिला। इंदौर के मनोरंजन पार्क में विविध गतिविधियों के साथ गुजरात यात्रा सानंद संपन्न हुई।