समाचार और घटनाक्रम

गणतंत्र दिवस 2024

प्रतिभास्थली में ७५वाँ गणतंत्र दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण के साथ हुई। कक्षा ५वीं की छत्राओं द्वारा प्रस्तुत भरतनाट्यम ने सभी का मन मोह लिया। इसके बाद शिवाजी महाराज की वीरगाथा, १८५७ की क्रांति (मंगल पांडे को फांसी) जलियाँवाला बाग हत्याकांड, भगतसिंह, सुखदेव और राजगुरु को फाँसी तथा महात्मा गाँधी जी के देश को आजाद कराने के प्रयास आदि प्रस्तुतियों के माध्यम से यह बताने का प्रयास किया गया कि कितनी मुश्किल से हमने आजादी पाई है। कार्यक्रम के दौरान संचालनकर्ता द्वारा जोकर की भूमिका अदा करते हुए बार-बार यह सिद्ध करने का प्रयास किया गया कि भारतीय संविधान अंग्रेजो द्वारा बनाए गये संविधान की ही प्रतिलिपि है, और आज भी हम उस संविधान को स्वीकार कर रहे हैं।

प्रतियोगिता में मारी बाजी

गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन स्टेडियम, ललितपुर में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रतिभास्थली ज्ञानोदय विद्यापीठ ललितपुर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। छात्राओं द्वारा हमारी शूरवीर योद्धा, वीरांगना झाँसी की रानी की शौर्यता व वीरता का दृश्य प्रस्तुत किया गया।

रानी लक्ष्मीबाई के पराक्रम की गाथा

१५ अगस्त २०२३, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झाँसी की रानी के जय जयकारों से प्रतिभास्थली परिसर गूंज उठा। भारत भूमि को प्रणाम करते हुए बाल कलाकारों ने रानी अहिल्या और शांतला के रूप में मंच संचालन किया गया। छात्राओं द्वारा भारत के स्वतंत्रता संग्राम की वीरांगना झाँसी की रानी लक्ष्मीबाई के शौर्य, पराक्रम एवं साहस की अद्भुत झलकियाँ प्रस्तुत की गयी।

पुरस्कार वितरण समारोह

दिसंबर २०२२ में आयोजित ओलम्पियाड परीक्षा में कक्षा दसवीं की छात्राएँ सृष्टि(विज्ञान), सरगम(चित्रकला) और हर्षिता जैन (अंग्रजी और निबंध) राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया। जिन्हें २००० रु की छात्रवृत्ति, प्रमाण पत्र व मैडल प्रदान किए गये।

खेल प्रतियोगिता में मारी बाजी

संपूर्ण भारत वर्ष में 29 अगस्त को मेजर ध्यानचंद जी की स्मृति में राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में बड़ी उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस शुभ अवसर पर प्रतिभास्थली की छात्राओं ने जिला स्तरीय हॉकी, बैडमिंटन, बेसबॉल, दौड़ (100 मीटर 200 मीटर) आदि सभी खेल प्रतियोगिताओं में भाग लिया। छात्राओं के शानदार प्रदर्शन से उन्हें आगे राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित किया गया।
प्रतिभास्थली परिसर में भी पोस्टर प्रतियोगिता, सूचना पटल सजावट प्रतियोगिता के द्वारा छात्राओं को खेल के प्रति जागरूक किया गया।
छात्राओं को प्रतिभास्थली परिवार की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं

हिंदी का सम्मान देश का सम्मान

14 सितम्बर 2022, राष्ट्रीय हिंदी दिवस के अवसर पर प्रतिभास्थली में हिंदी के गौरव को सम्मान देते हुए अनेकों कार्यक्रमों एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। छात्राओं ने बड़े उत्साह के साथ कविता वाचन, नृत्य प्रस्तुति, गायन प्रस्तुति, नुक्कड़ नाटक तथा पत्रिका पोस्टर प्रतियोगिताओं में भाग लिया। छात्राओं ने राष्टसंत कवि गुरुवर विद्यासागरजी महाराज के विचारों को एवं मातृभाषा का सार बताने वाले अनेक विचारो को अभिवयक्त किया। छात्राओं ने भारत में हिंदी भाषा के घटते सम्मान से होने वाली पीड़ा को भी प्रस्तुत किया और साथ ही मातृभाषा के सम्मान के लिये भी जागरूक किया।
हिंदी दिवस की सभी को हार्दिक शुभकामनायें...

महावीर जयंती हुई जयवंत

अहिंसा का जयघोष करने वाले वर्तमान शासन नायक भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक महा महोत्सव को प्रतिभास्थली में बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया, जिसमें कक्षा चौथी से लेकर दसवीं तक की छात्राओं ने भगवान महावीर स्वामी का गुणानुवाद करते हुए उनके शुभ संदेश "जियो और जीने दो" पर भावभीनी प्रस्तुतियाँ दी।

रंगोत्सव का छाया उल्लाह

होली का यह पावन त्यौहार जिंदगी को प्रेम और एकता के साथ जीने का संदेश प्रेषित करता है। रंगो का यह त्यौहार बड़े खास अंदाज में प्रतिभास्थली में मनाया गया। रंग पंचमी पर्व पर स्वादिष्ट व्यंजनों का स्वाद लेते हुए छात्राओं ने बड़ी धूम-धाम से विविध प्रतियोगिताओं के द्वारा प्रतिभास्थली परिसर में होली उत्सव मनाया।

खेल दिवस 2022

हमारे आचार्य भगवन् के अनुसार भारतीय शिक्षा का उद्देश्य छात्र/छात्राओं का सर्वांगीण विकास करना होता है इसलिए प्रतिभास्थली में खेल को महत्वपूर्ण स्थान दिया गया है, खेल के माध्यम से छात्राओं की शारीरिक स्वस्थ्यता के साथ मस्तिष्क सक्रिय होता है उनमें धैर्य एवं सहनशीलता और श्रम करने का गुण स्वत: विकसित हो जाता है। इन्हीं सब भावनाओं को ध्यान में रखते हुए प्रतिभास्थली में खेल दिवस का आयोजन किया गया जिसमें हॉकी, बैडमिंटन, क्रिकेट, शतरंज, दौड़, कैरम आदि खेलों को शामिल किया गया।

आदिनाथ जयंती

प्रतिभास्थली की पुण्य धरा पर चैत्र कृष्ण नवमी को युग के प्रवर्तक आदिम तीर्थंकर आदिनाथ भगवान जिन्होंने युग को असि, मसि, कृषि, शिल्प, विद्या, वाणिज्य जैसे षट्कर्म का उपदेश देकर जीवन जीने की कला सिखाई ऐसे तीर्थंकर भगवान के जन्म कल्याणक महा महोत्सव को बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।

जनवरी 2020

प्रतिभास्थली द्वारा, जिन्होंने अपने बलिदान से भारत भूमि को स्वतंत्र किया ऐसे वीर जवान शहीदों को, अटल बिहारी जी की कविता ‘उनको याद करे’ द्वारा सुन्दर प्रस्तुति टीकमगढ में ‘कोतवाली स्टेडियम’ पर आयोजित हुईं। जिसमें जिलाध्यक्ष, उच्च पदाधिकारीगण, जिले के सभी विद्यालय सम्मिलित हुए थे। देशप्रेम का अद्भुत नजारा, जो आँखों में चिरअंकित हो गया।

26 जनवरी 2020

गुरुभक्ति एवं राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत अतिशयोत्सव के साथ राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस जो 70 वर्ष पूर्ण कर रहा है , वात्सल्यमूर्ति आर्यिका माँ आदर्श मति माताजी के पावन सानिध्य में मनाया गया। छात्राओं ने नृत्य, वक्तव्य, राष्ट्रगीतों से सैनिको को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए झंडावंदन आदि कार्यक्रम उत्साह से पूर्ण किये।

युवा दिवस

स्वामी विवेकानंद जी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में संस्कृति संरक्षक प्रतिभास्थली में युवा दिवस को बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। छात्राओ ने सूर्यनमस्कार एवं योगासन करके सभी के स्वस्थ तन की कामना की।

खेल दिवस (26 से 28 जनवरी)

प्रतिभास्थली में खेल उत्सव बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। जिसमें सभी छात्राओं ने आंतरिक एवं बाह्य खेल जैसे क्रिकेट, कबड्डी, खो-खो, शतरंज, कैरम, बैडमिंटन, 100 मीटर रेस, बोरा रेस, जलेबी रेस, नीबू चम्मच रेस आदि सभी प्रतियोगिताओं में बढ़ चढ़ कर भाग लिया। जिससे छात्राओ में स्फूर्ति, बल आदि गुणों का विकास हुआ।